ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि अमरीका की ज़ोर-ज़बरदस्ती का काल समाप्त हो गया है।
डाक्टर अली लारीजानी ने आज़रबाइजान की राजधानी बाकू में एक पत्रकार सम्मेलन में अमरीका व उसके घटकों की ओर से परमाणु मामले के बहाने ईरान को दी जाने वाली धमकियों के बारे में कहा कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रुकवाना चाहते थे किंतु ईरानी राष्ट्र के गतिरोध के आगे उनकी एक भी नहीं चली और अब अमरीका की ज़ोर-ज़बरदस्ती का काल समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग के लिए पूरे संसार में एक ही क़ानूनी व्यवस्था होनी चाहिए तथा कुछ देशों के अलग मानदंड नहीं होने चाहिए। संसद सभापति ने ईरान के परमाणु मामले के बारे में वार्ता की वर्तमान प्रक्रिया के संबंध में कहा कि कुछ देश वार्ता को दबाव का साधन समझते हैं जबकि वार्ता में लक्ष्य, तर्क तथा सामयिक परिप्रेक्ष्य होना चाहिए और इन्हीं शर्तों के साथ ईरान गुट पांच धन एक के साथ वार्ता के लिए तैयार है।
2 जुलाई 2011 - 19:30
समाचार कोड: 251014
डाक्टर अली लारीजानी ने आज़रबाइजान की राजधानी बाकू में एक पत्रकार सम्मेलन में अमरीका व उसके घटकों की ओर से परमाणु मामले के बहाने ईरान को दी जाने वाली धमकियों के बारे में कहा कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रुकवाना चाहते थे ......